सामूहिक विवाह पंजीकरण फॉर्म
कैसे होगा सामूहिक विवाह ?
किस जगह होगा सामूहिक विवाह ?
सामूहिक विवाह
लाडली फाउंडेशन व हमारे किसी भी कार्यकर्ता द्वारा कोई रिश्ता तय नहीं कराया जाता है ! और ना ही कन्या के लिए वर ढूंढने का कार्य किया जाएगा इसलिए संस्था के नाम पर किसी के भी झांसे में न आएं। विवाह के उपरांत किसी भी पारिवारिक वाद-विवाद से संस्था का कोई लेना देना नहीं होगा।
ऐसे परिवार जो अपनी कन्या के विवाह का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं, वे अपनी स्वेच्छा से बेटी का रिश्ता तय करने के बाद 'लाडली फाउंडेशन' में पंजीकरण हेतु नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पंजीकरण करें।
पंजीकरण हेतु जरूरी जानकारी
- लाड़ली फाउंडेशन द्वारा आपकी बेटी का विवाह कराने के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। इसलिए, लाड़ली फाउंडेशन के नाम से पैसे लेने और धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों से बचे।
- इस पंजीकरण के उपरांत , सूचीबद्द रूप परिवरिओं को आगामी सामूहिक विवाह आयोजन की तारीख एवं स्थान के बारे में सूचित करते हुए , आगामी सामूहिक विवाह आयोजन का लाभार्थी बनने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
- प्रत्येक जोड़े के विवाह की व्यवस्था उसके पारिवारिक रीति-रिवाज के अनुसार अलग-अलग पंडाल में की जाएगी, एवं प्रत्येक दूल्हे के लिए घोड़ी व बैंड-बाजा सहित बारात की व्यवस्था का खर्च भी संस्था द्वारा किया जाएगा।
- सामूहिक विवाह आयोजन का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित कागजात जमा कराने होंगे।
पंजीकरण हेतु जरूरी कागजात
कन्या पक्ष
- कन्या का आधार कार्ड
- कन्या का वोटर ID कार्ड
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- कन्या की फोटो-4
- कन्या की माता का आधार कार्ड
- कन्या की माता की वोटर ID कार्ड
- कन्या के पिता का आधार कार्ड
- कन्या के पिता का वोटर ID कार्ड
वर पक्ष
- वर का आधार कार्ड
- वर का वोटर ID कार्ड
- वर का जन्म प्रमाण पत्र
- वर की फोटो-4
- वर की माता का आधार कार्ड
- वर की माता की वोटर ID कार्ड
- वर के पिता का आधार कार्ड
- वर के पिता का वोटर ID कार्ड



















